डिप्टी चेयरमैन और थानाध्यक्ष ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

डिप्टी चेयरमैन और थानाध्यक्ष ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Facebook WhatsApp

सुगौली। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर पंचायत सुगौली में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत की डिप्टी चेयरमैन सरिता शर्मा ने थानाध्यक्ष अनीष कुमार सिंह के साथ नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर की जा रही तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान घाटों की साफ-सफाई, रोशनी की व्यवस्था, नदी में बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती, चेंजिंग रूम, कंट्रोल रूम तथा मेडिकल टीम की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया कि छठ महापर्व से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

इस मौके पर डिप्टी चेयरमैन सरिता शर्मा ने कहा कि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा नगर पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं थानाध्यक्ष अनीष कुमार सिंह ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान सभी प्रमुख घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में छठ पूजा संपन्न कर सकें। निरीक्षण के दौरान मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अलीहसन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास शर्मा, भाजपा नेता अंकुर चौधरी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुजीत सहनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page