छठ घाटों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सुरक्षा और सफाई के निर्देश

छठ घाटों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सुरक्षा और सफाई के निर्देश
Facebook WhatsApp

संग्रामपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए अरेराज एसडीएम सुजीत कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने प्रखंड के दर्जनों छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, जलस्तर और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने गंडक नदी के तटवर्ती क्षेत्र इजरा, संग्रामपुर बिंदटोली, पूछरिया तिवारी टोला, मधुबनी बाजार और इंद्रगाछी सहित कई छठ घाटों का भ्रमण किया। मधुबनी बाजार छठ घाट पर एसडीएम ने तालाब की स्थिति और साफ-सफाई की जानकारी उत्तरी मधुबनी पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार से ली।

उन्होंने पोखर की सफाई, घाटों की व्यवस्था और अन्य तैयारियों की भी समीक्षा की। साथ मे अरेराज डीएसपी पंकज कुमार मिश्र, बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ सुमित कुमार राज, बीपीआरओ अताउल्लाह हक, थानाध्यक्ष नीतीश कुमार आदि थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page