प्रसिद्ध बिजवानी छठ घाट के सौंदर्यकरण का कार्य जोरों पर 

प्रसिद्ध बिजवानी छठ घाट के सौंदर्यकरण का कार्य जोरों पर 
Facebook WhatsApp

-अपनी असीम सुंदरता के लिए प्रसिद्ध घाटों में घोड़ासहन जगिराहा बिजबनी घाट शामिल 

बनकटवा।  दो प्रखंडों को जोड़ने वाली घोड़ासहन जगीरहा बिजबनी अरुणा नदी के पावन छठ घाट पर कामगारों द्वारा टेंट के बने मुख्य द्वार के सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है।  काम को पूर्ण करने के लिए दिन-रात लगे कारीगर छोटेलाल, सिकंदर, किशोर, राहुल दिलीप, मुन्ना, भोला कुमार  वही टेंट मलिक नारद पंडित ने बताया कि दर्जनों कामगार अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।

बिजबनी दक्षिण पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष प्रेम किशोर यादव उर्फ अमित कुमार ने बताया की हर साल की भांति इस साल भी पांच लाख रुपए खर्च के लागत से घाट की सफाई, लाइट साउंड, दूधिया बती डेकोरेशन का उत्तम प्रबंध किया गया है। जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

छठ पूजा समिति के लालबाबू पासवान ने बताया कि हर साल छठवर्तियों के लिए आने जाने की सुविधा को देखते हुए वीरता चौक से लेकर छठ घाट तक लाइट और साउंड डेकोरेशन दूधिया बत्ती की उत्तम प्रबंध किया जाता है। दोनों घाटों पर घोषणा मंच भी बनाया गया है। वहीं बिजबनी उत्तरी पंचायत के मुखिया जंगबहादुर चौरसिया ने बताया की लाखों रूपये की लागत से छठ घाट को सजाया जाता है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page