ट्रक से डोडा बरामद , हिमाचल प्रदेश का ट्रक चालक चढ़ा पुलिस के हत्थे

ट्रक से डोडा बरामद , हिमाचल प्रदेश का ट्रक चालक चढ़ा पुलिस के हत्थे
Facebook WhatsApp

कोटवा के कारोबारी से खरीदा था डोडा, तस्कर के घर से मिला 4. 8 किलो डोडा

कोटवा। थाना  क्षेत्र अंतर्गत बंगरा पेट्रोल पंप के पास गुप्त सूचना पर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के ट्रक चालक को डोडा जैसा मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस को गुपत्त जानकारी मिली कि कोटवा के नजदीक एक होटल से ट्रक ड्राइवर ने डोडा खरीदा है ।

तत्काल थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने ट्रक का लोकेशन लेने के साथ ही उसका पीछा कर ट्रक से डोडा बरामद कर ट्रक को जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी बंगरा डुमरा पेट्रोल पम्प के पास से हुई। बताया गया है कि ट्रक के अंदर से केबिन में खोजबीन किया गया तो केबिन में रखा हुआ 1.5 किलो मादक पदार्थ डोडा बरामद हुआ।

बरामद डोडा के संबंध में ट्रक चालक से पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि ये डोडा कोटवा के एक व्यक्ति से हम खरीदे है। उस व्यक्ति के निशानदेही के आधार पर कोटवा के डोडा तस्कर  के घर को सर्च किया गया तो उनके घर से 4.8 किलो डोडा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ l उक्त तस्कर के विरुद्ध छापेमारी जारी है एवं ट्रक ड्राइवर को अरेस्ट किया गया है जिससे पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।गिरफ्तार ट्रक चालक

अजय कुमार पिता अशोक कुमार ग्राम नालागढ़ थाना नालागढ़ जिला सोलन , हिमाचल प्रदेश का निवासी है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रतर कारवाई शुरू की है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page