हरसिद्धि के मटियारिया में दो बंद घरों का ताला तोड़कर चोरी, नकदी-जेवरात व सिलेंडर ले गए चोर

हरसिद्धि के मटियारिया में दो बंद घरों का ताला तोड़कर चोरी, नकदी-जेवरात व सिलेंडर ले गए चोर
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के मटियारिया गांव में चोरों ने दो बंद घरों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दोनों घरों से नकदी, जेवरात, कपड़े, गैस सिलेंडर और जरूरी कागजात समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ितों ने सोमवार को हरसिद्धि थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित मनू पाण्डेय ने  बताया कि रविवार को वह अपने घर में ताला लगाकर सपरिवार मोतिहारी गए थे। उनकी सास का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इसी दौरान रात में चोर घर के पीछे के दरवाजे से अंदर प्रवेश कर गए और अलमारी का ताला तोड़कर करीब 20 हजार रुपये नकद, जेवरात और कीमती कपड़े चोरी कर लिए। चोर घर में रखे दो गैस सिलेंडर भी लेकर चले गए।

श्री पाण्डेय ने बताया कि उनके पड़ोसी सौरभ कुमार के बंद घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। वहां भी ताला तोड़कर घर में रखे करीब पांच हजार रुपये नकद और जरूरी कागजात चोरी कर लिए गए। सुबह पड़ोसी द्वारा सूचना दिए जाने के बाद उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई।

इसके बाद दोनों पीड़ितों ने हरसिद्धि थाना पहुंचकर अलग-अलग आवेदन दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page