पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले सहित अन्य मामलों के 12 लोगों को  गिरफ्तार किया 

पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले सहित अन्य मामलों के 12 लोगों को  गिरफ्तार किया 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। रघुनाथपुर थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में छापेमारी कर 12 आरोपियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार लोगों में जमीन धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, शराब सेवन और न्यायालय से जारी वारंट के आरोपी शामिल हैं।

थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। जमीन धोखाधड़ी मामले में शंकर सरैया कलवारी टोला निवासी पवन साह को गिरफ्तार किया गया है। उस पर जमीन से संबंधित मामले में धोखाधड़ी करने का आरोप है।

वहीं, आर्म्स एक्ट के मामले में रघुनाथपुर निवासी सुनील साहनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शराब पीने के मामले में रघुनाथपुर भलुआ निवासी शकील अहमद, शेख सानूल्लाह, सुरेंद्र महतो और विकास साहनी को पकड़ा गया है।

इसके अलावा न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर भी पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें बालगंगा निवासी अजय यादव और दुर्गा राम, मजुराहा निवासी सुनील साहनी उर्फ सुखल साहनी, मुकुर्जन साहनी, राजबली साहनी और राजेंद्र साहनी शामिल हैं।

थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page