जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त ईसीजी सुविधा की शुरुआत
मोतिहारी। जिले के स्वास्थ्य महकमे ने आम जनता के लिए एक बेहद सकारात्मक और राहत भरी पहल की है। जिले के डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन ने बताया की जिले के सदर अस्पताल से लेकर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक 27 प्रखंडो के सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को चिकित्सीय परामर्श के बाद पूरी तरह निःशुल्क ईसीजी (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
पहले मरीजों को हृदय संबंधी जांच के लिए महंगे निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ता था, जहां न सिर्फ जेब पर भारी बोझ पड़ता था, बल्कि सही प्रकार से जांच भी नहीं हो पाती थी। अब सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा मिलने से गरीबों और जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिली है। वहीं सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार ने बताया की हृदय रोगों की समय पर पहचान और बेहतर इलाज
चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, ईसीजी एक दर्द रहित मेडिकल टेस्ट है जो दिल की धड़कनों की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी को रिकॉर्ड करता है। इससे दिल की रफ्तार और उसकी रिदम का सटीक पता चलता है। सीने में दर्द, धड़कन बहुत तेज होने या अनियमित होने जैसी शिकायतों पर समय रहते हार्ट अटैक या अन्य समस्याओं की पहचान करने में यह जांच बेहद मददगार साबित हो रही है।

