प्रवासी एवं छूटे लोगों के लिए विशेष दवा सेवन अभियान शुरू

प्रवासी एवं छूटे लोगों के लिए विशेष दवा सेवन अभियान शुरू
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। फाइलेरिया (हाथीपांव) के पूर्ण उन्मूलन के लक्ष्य के साथ जिले के 37 चिह्नित ‘उच्च प्राथमिकता वाले गांवों’ में विशेष मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान की शुरुआत की गई है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. अवधेश कुमार की अध्यक्षता में शुरू हुआ यह अभियान 20 नवंबर 2026 तक चलेगा।

इसका मुख्य उद्देश्य दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर दूसरे राज्यों से घर लौटे प्रवासियों और पूर्व के अभियान में छूटे हुए लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाना है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, फरवरी 2026 में चले एमडीए राउंड के दौरान रोजगार या अन्य कारणों से दूसरे राज्यों में रहने वाले कई लोग दवा सेवन से वंचित रह गए थे।

त्योहार के मौके पर उनके घर लौटने के साथ ही आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य टीम द्वारा उनकी पहचान कर दवा खिलाई जा रही है। शहरी लोहारपट्टी, वार्ड-20  में नोडल मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुनील कुमार ने शिविर का उद्घाटन किया। इसके बाद आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम और पिरामल फाउंडेशन की टीम (जिला प्रतिनिधि पीयूष चंद्र, प्रोग्राम लीड दयाल कुमार, प्रोग्राम ऑफिसर पप्पू कुमार) के सहयोग से छठ पर घर लौटे प्रवासियों को दवा दी गई। मौके पर डॉ. अविनाश कुमार व सोनू कुमार भी मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page