छतौनी में पुलिस ने 35 मिनट के अंदर दो मोबाइल झपटमार को दबोचा

छतौनी में पुलिस ने 35 मिनट के अंदर दो मोबाइल झपटमार को दबोचा
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।  छतौनी थाना  पुलिस ने मोबाइल छीनतई की एक घटना में शामिल दो झपटमार को  35 मिनट के अंदर दबोच लिया। वहीं लूटे गए मोबाइलों को बरामद कर लिया।  छतौनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोबाइल छीनने की घटना के विरुद्ध कांड संख्या-592/26 दर्ज किया। नतीजतन  पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी के बल पर छीने गए दोनों मोबाइल फोन को बरामद कर लिया। गिरफ्तारो की पहचान अपराधी पश्चिम चंपारण जिले जयप्रकाश राम, पिता  वीरेंद्र राम, बड़गांव, थाना  बगहा अविनाश राम, पिता  क्रांति राम, बड़गांव, थाना – बगहा, जिला – पश्चिमी चंपारण के रूप में हुई है।पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page