सात निश्चय–3 के अंतर्गत ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ को प्रभावी बनाने के ख्याल से जिलाधिकारी ने की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के आदेश 

सात निश्चय–3 के अंतर्गत ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ को प्रभावी बनाने के ख्याल से जिलाधिकारी ने की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के आदेश 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से  सौरभ सुमन यादव, जिलाधिकारी, ने आम जनमानस की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान जिला के सभी छः अनुमंडलों के अनुमंडल  पदाधिकारी भी उपस्थित थे। जनसुनवाई में कुल 12 लोग उपस्थित हुए। एक-एक कर सभी आवेदन  कर्ताओं को जिलाधिकारी ने अपने पास बुलाया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने  त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी को  निर्देश दिया। 

बनकटवा प्रखंड के ग्राम पंचायत जीतपुर की मुखिया प्रभा देवी ने बताया  कि उनके पंचायत में स्थापित नल जल योजनाओं के क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार हुआ है, जिसके संबंध में उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 3,46,7,8, 11 एवं 16 में बहुत ही घटिया स्तर का कार्य हुआ है। सरकारी मापदंड का अनुपालन नहीं हुआ है। फलस्वरूप जांच कराने की मांग की। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने एसडीओ ढाका को इस संबंध में  जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

हरसिद्धि अंचल के गायघाट निवासी शिवचंद्र ठाकुर के द्वारा बताया गया कि एक खास व्यक्ति और उनके सहयोगियों के द्वारा यूट्यूब चैनल पर नाई समाज के प्रति अश्लील गाना प्रसारित किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। विवादित गाना के कारण समाज के विभिन्न वर्गों और जातियों के बीच तनाव और आक्रोश की स्थिति पैदा हो गई है। नतीजतन उनके आवेदन को अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरेराज को अग्रसारित करते हुए इसकी शीघ्र जांच कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

सदर मोतिहारी अंचल की अमला पट्टी वार्ड नंबर 15 की सीमा देवी के द्वारा खाता खेसरा और रकबा की जांच करा कर वंशावली में नाम के आधार पर जमाबंदी करने के संबंध में बताया गया। जिलाधिकारी ने उनके आवेदन को अंचलाधिकारी मोतिहारी को अग्रसारित करते हुए सभी मामलों की जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page