सैनिक के माता-पिता का सम्मान, राधामोहन  ने कहा,वीर जवानों के साथ उनके परिवारों का त्याग भी राष्ट्र को समर्पित

सैनिक के माता-पिता का सम्मान, राधामोहन  ने कहा,वीर जवानों के साथ उनके परिवारों का त्याग भी राष्ट्र को समर्पित
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। सेवा, सम्मान और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को केंद्र में रखते हुए चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गोविन्दगंज विधानसभा क्षेत्र के अरेराज स्थित पांडेय वाटिका में भारतीय सैनिकों के माता-पिता के सम्मान में गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह सांसद  राधामोहन सिंह ने देश की सीमाओं की रक्षा में समर्पित वीर जवानों के माता-पिता को सम्मानित करते हुए उनके त्याग, संस्कार और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया। श्री सिंह ने कहा कि “जब सीमा पर एक सैनिक देश की रक्षा के लिए खड़ा होता है, तो उसके पीछे उसके माता-पिता के संस्कार, परिवार का त्याग और पूरे समाज का आशीर्वाद खड़ा होता है।

” सैनिकों के माता-पिता ने अपने बच्चों को राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित कर केवल अपने परिवार का नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उनके त्याग और संस्कारों को सम्मान देना समाज की जिम्मेदारी है।  कहा कि हमारे वीर जवान कठिन से कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं।

जब पूरा देश सुरक्षित वातावरण में अपने परिवार के साथ जीवन जी रहा होता है, तब हमारे सैनिक सीमा पर जागकर राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे होते हैं। वहीं, उनके परिवार भी चिंता और प्रतीक्षा के बीच अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं। इसलिए सैनिकों के परिवारों का सम्मान करना केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का मूल भाव समाज के विभिन्न वर्गों के प्रति सम्मान, संवेदना और सेवा की भावना को मजबूत करना है। सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान का यह आयोजन इसी संकल्प की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

सांसद ने कहा कि भारत की शक्ति केवल उसकी सैन्य क्षमता में नहीं, बल्कि देशवासियों की एकता, संस्कार, संकल्प और राष्ट्रभक्ति में भी निहित है। हमारे सैनिकों के साहस और उनके परिवारों के त्याग से देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय गौरव को निरंतर मजबूती मिलती है।  कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह हरसिद्धि विधायक  कृष्णनंदन पासवान, बिहार राज्य मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, डिप्टी मेयर डॉ. लाल बाबू प्रसाद, राकेश रौशन एवं  रिंकू पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page