मोतिहारी-रक्सौल एनएच किनारे अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, पथराव

मोतिहारी-रक्सौल एनएच किनारे अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, पथराव
Facebook WhatsApp

-अतिक्रमण हटाने के दौरान दीवार गिरी, महिला घायल

सुगौली। थाना क्षेत्र में मोतिहारी-रक्सौल राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बस स्टैंड चौक क्षेत्र  पर प्रशासन के द्वारा बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया जा रहा था, लेकिन इस बीच  कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। मामला नगर पंचायत के वार्ड 6 सिसवनिया टोला की है। जहां जेसीबी से घर हटाए जाने के दौरान ईंट की दीवार गिरने से एक महिला घायल हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने जेसीबी पर पथराव कर दिया।घायल महिला की पहचान लाडली प्रवीण के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार प्रशासन की टीम सनाउल्लाह मियां के  फुसनुमा दो घरों को हटा रही थी।उसी दौरान ईंट की दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह घायल हो गई। घटना के बाद घायल महिला को आनन-फानन में सुगौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मोतिहारी रेफर कर दिया। दीवार गिरने से महिला के घायल होने के बाद मौके पर मौजूद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए।बताया जा रहा है कि कार्रवाई पूरी करने के बाद जब जेसीबी  मौके से निकलने लगी तो आक्रोशित परिजनों ने उस पर पथराव कर दिया।

जिससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि प्रशासन की ओर से उन्हें घर खाली करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया और अचानक कार्रवाई शुरू कर दी गई। वहीं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान महिला के घायल होने और जेसीबी पर पथराव की घटना के बाद इलाके में स्थिति को लेकर प्रशासन की सक्रियता तेज हो गई ह

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page