संसदीय चुनाव के पहले शिक्षकों के सातवीं वेतन आयोग की अनुशंसा को लागू कराएगा जन सुराजः प्रशांत किशोर

संसदीय चुनाव के पहले शिक्षकों के सातवीं वेतन आयोग की अनुशंसा को लागू कराएगा जन सुराजः प्रशांत किशोर
Facebook WhatsApp

 विधान परिषद के आठ में से सात  सीटों पर उम्मीदवार घोषित

-निवर्तमान एमएलसी अफाक अहमद दुबारा बनाए गए सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार

मोतिहारी।जन सुराज पार्टी ने बिहार मे आठ सीटों पर हो रहे शिक्षक व स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए  सात उम्मीदवार घोषित कर दिए है। एक सीट पर शीघ्र ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।

उक्त जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और चंपारण परिक्षेत्र के मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर ने यहां जारी एक बयान में दी। श्री ठाकुर ने बताया है कि पार्टी  के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार में बदलाव के लिए  शिक्षक व स्नातक मतदाताओं से जन सुराज के उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील की है।

उन्होंने यह भी घोषणा की है कि सातवीं वेतन आयोग की अनुशंसा को संसदीय चुनाव के पहले लागू करवाने, गैर शैक्षणिक कार्य से शिक्षकों को मुक्ति दिलाने , सभी विधान परिषद क्षेत्र के दस हजार बेरोजगारों को रोजगार दिलाने तथा वर्षों से अपनी अनेक समस्याओं से जूझ रहे वित्त रहित शिक्षकों की समस्याओं का बेहतर समाधान निकालने के लिए सभी आवश्यक कार्य किए जाएंगे।

श्री ठाकुर ने बताया कि पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती के हस्ताक्षर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दुबारा अफाक अहमद को उम्मीदवार बनाए गये हैं। जबकि कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से  रजनीश रंजन, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ दिव्या ज्योति,

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से  डॉ अनुज सिंह, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. सुरेश प्रसाद राय, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से : डॉ. विमोहन कुमार तथा  तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से  श्यामनन्दन कुमार यादव जन सुराज   के प्रत्याशी बनाए गए है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page