वाहन चेकिंग अभियान के दौरान वसूले गए 24 हजार रुपये जुर्माना
बनकटवा। जितना थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 60 वाहनों की जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 23 वाहनों से कुल 24 हजार रुपये का चालान काटा गया।
इसकी जानकारी जितना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने दी। पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर सड़क से गुजरने वाले वाहनों की जांच की। इस दौरान वाहन चालकों के कागजात और यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई।जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 23 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।

