समस्तीपुर के कार चालक से लूट के बाद हत्या 

समस्तीपुर के कार चालक से लूट के बाद हत्या 
Facebook WhatsApp

 चकिया।थाना क्षेत्र के मधुबन रोड में बारागोबिंद गांव के सलुइस गेट के समीप समस्तीपुर के कार चालक की हत्या कर अपराधियों ने एक झोपड़ी के निकट शव को फेंक दिया और कार लेकर बदमाश फरार हो गए।

मृतक समस्तीपुर जिला के चकला वाइनी थाना क्षेत्र के दिगम्बरा  निवासी 26 वर्षीय सनी कुमार पिता विजय महतो बताया जाता है। शनिवार को दस बजे दिन में पुलिस को सूचना मिली कि उक्त स्थान पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है।  एसडीपीओ संतोष कुमार ने घटनास्थल की जांच कर पुलिस को करवाई का निर्देश दिया।

मृतक के पॉकेट से मिले आधार कार्ड पर मृतक की पहचान हुई। उसके बाद स्वजन यहां पहुंच शव की पहचान किए। बीआर 01 एच यू /8754 नंबर की एर्टिगा कार के मालिक और मृतक चालक के ग्रामीण मनीष सिंह पिता जगदीश प्रसाद सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम 5 बजे समस्तीपुर  से बुकिंग के आधार पर चालक ने सीतामढ़ी जिला के बैरगनिया के लिए पैसेंजर उठाया था।

रात्रि में करीब 12 बजे तक चालक से संपर्क हुई। उसके बाद संपर्क भंग हो गई। आज सुनसान जगह पर शव देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार मृतक कार चालक के सिर के पीछे किसी भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर बदमाशों ने उक्त कार को लूट लिया। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज अग्रेतर करवाई में जुटी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान जारी है। जल्द ही बदमाश दबोचे जाएंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page