बिजली चोरी के खिलाफ छह लोगों पर 3.24 लाख का जुर्माना
हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के चार गांवों में बिजली विभाग की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। कनीय अभियंता नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान चोरी-छिपे बिजली का उपयोग कर रहे छह लोगों को चिन्हित किया गया। विभाग ने सभी के खिलाफ करीब 3.24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। सभी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। मटिआरिया इंग्लिश गांव में मोहन शर्मा के पुत्र चंदन कुमार खिलाफ करीब 1.33 लाख रुपए का जुर्माना निर्धारित किया है।
वही भुआली यादव पर 35 हजार रुपए, हरसिद्धि पकड़िया की सबुझी देवी पर 39 हजार रुपए, राजेश्वर प्रसाद पर 72,823 रुपए तथा उज्जैन लोहियार गांव के शिव साहनी पर 35 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। पुष्टि
कनीय अभियंता नीतीश कुमार ने की है।

