तुरकौलिया में नशे के खिलाफ छापेमारी, गांजा के साथ एक गिरफ्तार

तुरकौलिया में नशे के खिलाफ छापेमारी, गांजा के साथ एक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

तुरकौलिया। पुलिस ने  46 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया। इसके अलावा शराब के नशे में तीन लोगों को भी पकड़ा गया। पुलिस ने चार गैर-जमानती वारंटियों को भी गिरफ्तार किया है।

बताते हैं कि मठवा गांव में छापेमारी के दौरान नथुनी साह के पास से पुड़िया में रखा 46 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। शराब के नशे में बिजुलपुर जिरात निवासी सहदेव राम, तुरकौलिया अशर्फी साह टोला निवासी राजा हुसैन और तुरकौलिया बेलदारी टोला निवासी उमेश पासवान को गिरफ्तार किया गया।

इसके अतिरिक्त गैर-जमानती वारंट के चार आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनमें जयसिंहपुर निवासी राजेंद्र शर्मा, चोकर मियां, समरुल्लाह अंसारी और माधोपुर मधुमालत निवासी कयामुद्दीन उर्फ लड्डू शामिल हैं।

छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, दारोगा मनीष राज, दारोगा संतोषी कुमारी सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page