बारिश के कारण वायु सेना की सूर्य किरण टीम नहीं भर सकी उड़ान, एयर शो स्थगित आफ्टर आईटी
मोतिहारी। ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के बहुप्रतीक्षित एयर शो में शामिल होने वाले विमानों का टेकऑफ कुशीनगर से होना था। वहां लगातार हो रही बारिश और प्रतिकूल मौसम के कारण विमानों का उड़ान भरना संभव नहीं हो सका। परिणामस्वरूप, सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए इस एयर शो को स्थगित करना पड़ा है।
सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कुशीनगर से प्राप्त हुए एक विडियो को साझा करते हुए मौसम की स्थिति को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय मौसम की स्थिति और भारतीय वायुसेना के सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए लेना पड़ा है। श्री सिंह ने मोतिहारी की जनता का भारतीय वायुसेना के प्रति यह अभूतपूर्व उत्साह और प्रेम के साथ जनता के सहयोग, धैर्य और विश्वास के लिए आभार प्रकट किया।

