एनडीआरएफ  की टीम ने विद्यार्थियों को सिखाए आपदा से बचाव के उपाय

एनडीआरएफ  की टीम ने विद्यार्थियों को सिखाए आपदा से बचाव के उपाय
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। तुरकौलिया प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित सरस्वती विद्या निकेतन स्थित श्री राजाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को एनडीआरएफ  पटना की टीम ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

सब इंस्पेक्टर अंकुश के नेतृत्व में चार रेस्क्यूअर ने स्मार्ट कक्ष में विद्यार्थियों को सीपीआर,  रक्तस्राव नियंत्रण, सर्पदंश, भूकंप, बाढ़, ठनका तथा अगलगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी। टीम ने डमी के माध्यम से सीपीआर देने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। 

सर्पदंश से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए टीम ने उचित प्राथमिक सहायता एवं समय पर चिकित्सकीय मदद लेने की जानकारी दी। भूकंप के दौरान भवन के अंदर होने पर मजबूत मेज या डेस्क के नीचे अथवा सुरक्षित स्थान पर रहकर स्वयं की रक्षा करने के उपाय बताए गए। जबकि चोट लगने पर रक्तस्राव रोकने तथा ठनका और बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी भी दी गई।

 कार्यक्रम के दौरान शिक्षक राहुल कुमार दुबे ने टीम को अवगत कराया कि विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को सुरक्षित शनिवार के तहत आपदा एवं सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। प्रधानाध्यापिका कुमारी अरुणा ने टीम के प्रशिक्षण की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

शिक्षक नरेंद्र कुमार ने भी टीम से आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं- मनीष कुमार, राजनारायण मिश्र,अखिलेश कुमार. जयप्रकाश कुमार, जितेंद्र कुमार, काजल मजहबी, दीक्षा कुमारी, स्वास्तिका राज, श्वेता कुमारी, प्रियंका कुमारी, रिंकू कुमारी, भाव्या कुमारी एवं सोनम कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page