ईवीएम का हैंड्स ऑन ट्रेनिंग पुनः कर लें, ताकि मतदान के दौरान परेशानी न हो: जिलाधिकारी
-प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों का निरीक्षण किया
मोतिहारी। बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष, एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर मतदान दल के पदाधिकारी एवं कर्मियों को सीएस डीएवी पब्लिक स्कूल बनकट में दिए जा रहे द्वितीय प्रशिक्षण के पहले दिन गुरूवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरा उन्होने कहा कि मतदान केंद्र पर संपूर्ण गतिविधि मतदान कर्मियों के द्वारा ही संपन्न होती है फलस्वरूप द्वितीय स्तरीय प्रशिक्षण का अपने आप में बहुत महत्व है। ईवीएम का हैंड्स ऑन ट्रेनिंग पुनः कर लें, ताकि मतदान केंद्र पर कहीं किसी को किसी तरह का संशय या परेशानी उत्पन्न नहीं हो।

कोई संशय हो तो उसके बारे में बार-बार जानकारी प्राप्त कर लें। प्रशिक्षण दे रहे ट्रेनर के द्वारा जो भी बातें बताई जा रही है, उसे सावधानीपूर्वक सुने एवं उसे अलग पंजी में नोट कर लें, जो मतदान के दिन बहुत ही हेल्पफुल होगा। उन्होने मतदान का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता सुश्री प्रिया रानी एवं पोस्टल बैलेट कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा एवं नोडल पदाधिकारी जिला कृषि पदाधिकारी सह मनीष कुमार सहित कोषांग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

