डिजिटल अरेस्ट कर विधवा से 21 लाख की ठगी, अपहरण के प्रयास में एक गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट कर विधवा से 21 लाख की ठगी, अपहरण के प्रयास में एक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

-पंच कार और दो मोबाइल फोन बरामद 

-महिला से ठगी की घटना में इंटरनेशनल कॉल सहित 21 सिम का किया गया है उपयोग

मोतिहारी। डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के गिरि टोला, रामपुर खजुरिया मैके में रह रही विधवा महिला ममता देवी से साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट कर तकरीबन 21 लाख रुपये की ठगी कर लिया। अलबत्ता  पैसे खत्म होने पर महिला का अपहरण करने के प्रयास में एक व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार साइबर अपराधी आकाश मिश्रा, पिता – आध्या शरण मिश्रा, निवासी पुरैना राघो, थाना बड़हरिया, जिला सिवान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन तथा टाटा पंच चारपहिया वाहन बरामद किया है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया है कि एक माह से उक्त आराधी और उसका सिंडिकेट महिला को डिजिटल अरेस्ट कर रखा था और उसके बैंक खाते से लगभग 10 लाख गायब करने के बाद 10 – 11 लाख के जेवर भी उड़ा लिए।

इधर पैसा खत्म होने के बाद महिला के अपहरण का प्रयास किया गया। इस बीच उक्त बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस मामले में डुमरियाघाट थाना कांड संख्या 287/26 दर्ज कर अग्रेतर कारवाई की जा रही है और पैसा रिकवरी की कोशिश भी जारी है।

– कार दुर्घटनाग्रस्त होना भारी पड़ा  डिजिटल अपराधी के लिए

डिजिटल अरेस्ट की गई महिला ममता देवी को अपराधियों ने पंच कार से अगवा कर एक अन्य व्यक्ति को सौंप देने की कोशिश में लगे थे। पुलिस का मानना है अपराधियों की मंशा उक्त महिला को देह व्यपार के धंधे में धकेलने की थी। इस मामले में गुप्त सूचना प्राप्त हुई और आकाश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया है कि डिजिटल बदमाशों  ने महिला को इतना दहशत में डाल दिया था कि वह घर वालो से भी कुछ भी बताने से परहेज करते हुए दबाव देने की बात पर खुदखुशी की धमकी देती थी। आकाश की गिरफ्तारी के बाद महिला ने भी पुलिस से काफी जानकारी साझा की है। जिसके आधार पर पुलिस कारवाई में जुटी है।

– सऊदी अरब में बैठा अरविंद गिरि है गैंग का मास्टर माइंड

साइबर अपराधी गैंग का मास्टरमाइंड अरविंद गिरि बताया गया है, जो सऊदी अरब से ही गैंग को आपरेट करता है। प्राप्त सूचना के आधार पर बताया गया है कि इस पूरे मामले में तकरीबन अलग-अलग 21 मोबाइल नंबरों से फोन किए गए  है। जिसमें इंटरनेशनल कॉल भी शामिल है।

अपराधियों ने महिला को डुमरिया घाट उसके मायके से पिपरा कोठी बैंक ले गए , जहां बैंक में उसका फिक्स डिपॉजिट तुड़वाया गया। इस बीच बैंक प्रबंधक को संदेह हुआ, ऐसे में उसने कैश देने से मना कर दिया। बावजूद इसके अपराधियों ने एटीएम कार्ड इशू कराया, जिसमें आकाश मिश्रा अपना फोन नंबर दे दिया और एटीएम से सिवान , छपरा आदि जगहों से तकरीबन 10 से 11 लाख रुपए निकाल लिए।

इस मामले में अरविंद गिरी के बेटे का भी संलिप्त सामने आया है।  वही एक प्रखंड प्रमुख के भी गतिविधियों को पुलिस खंगालने में जुटी है।  लिहाजा तकनीकी सेल के मदद से पुलिस इस घटना में आगे बढ़ रही है। पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष के अलावा सब इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार संजय कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page