परिवार नियोजन सेवाओं की सुदृढ़ीकरण के लिए एसडीएस प्लान तैयार कर लक्ष्य करें निर्धारित : जिलाधिकारी

परिवार नियोजन सेवाओं की सुदृढ़ीकरण के लिए एसडीएस प्लान तैयार कर लक्ष्य करें निर्धारित : जिलाधिकारी
Facebook WhatsApp

– जिला स्तरीय परिवार नियोजन समन्वय एवं मासिक स्वास्थ्य समीक्षा बैठक आयोजित

मोतिहारी। जिलाधिकारी  सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में सदर अस्पताल,  स्थित आरोग्य भवन सह पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में जिला स्तरीय परिवार नियोजन समन्वय बैठक एवं स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी कार्यक्रमों के लिए आगामी तीन माह का माइक्रो प्लान तैयार कर स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया। कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले प्रत्येक लाभार्थी को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, इसलिए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक के दौरान परिवार नियोजन सेवाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी उपाधीक्षकों एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नामित सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं प्रशिक्षित चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सभी संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन ऑपरेशन सेवा शीघ्र शुरू कराई जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी निश्चित दिवस  पर परिवार नियोजन ऑपरेशन सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित करें, ताकि इच्छुक लाभार्थियों को सेवा प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। 

सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं उपाधीक्षकों को निर्देश दिया कि प्राप्त ईएलए  के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करें। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

सिविल सर्जन ने पिपरा कोठी एवं तेतरिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इसी माह से संस्थागत प्रसव की सेवा अनिवार्य रूप से शुरू कराई जाए।

बैठक में राजकृष्णा झा (आईएएस), सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय,  एसीएमओ डॉ. एस. एन. सत्यार्थी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ठाकुर विश्वमोहन, जिला कार्यक्रम समन्वयक, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, पीएसआई इंडिया के जिला प्रबंधक अमित कुमार सहित सदर अस्पताल के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी, एसडीएच के उपाधीक्षक, पीएचसी/सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं संबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं सहयोगी कर्मी उपस्थित थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page