जमुई नाबालिग छात्रा दुर्व्यवहार के खिलाफ कांग्रेस का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन
रक्सौल। मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष बिकेश चन्द्रवंशी के नेतृत्व में जमुई नाबालिग छात्रा दुर्व्यवहार को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं जिलाध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल ने सरकार पर करारा प्रहार किया। कहा कि जिस प्रकार बिहार में लगातार बिहार की बेटियों के साथ दुराचार और दुष्कर्म हो रहे वो बेहद निंदनीय और चिंतनीय है।
उन्होंने सीएम के बयान को आडे हाथ लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कहते हैं कि रात्रि 12 के बाद कोई भी गांव में आ-जा सकते हैं, लेकिन शाम सात बजे ही जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ दुर्व्यवहार ने देश सहित बिहार को शर्मसार कर दिया है।
लगातार घट रही किस तरह की घटनाओं के देखते हुए कहा जा सकता है बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नूरमोहम्मद, नगर अध्यक्ष छोटेलाल चौरसिया, मुमताज खां, सिकन्दर यादव, तेजीलाल प्रसाद,विजय सर्राफ, मनीष कुमार, उमेश कुमार, सन्नी कुमार, मनोज कुमार, गणेश कुमार,शिवजी प्रसाद, शिवपूजन प्रसाद, मनोहर कुमार, देवेन्द्र महतो,विजय महतो सहित अनेकों कांग्रेसी उपस्थित थे।

