पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी को लेकर भव्य कार्यशाला का आयोजन
मोतिहारी। महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार, पटना के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं निवारण अधिनियम, 2013 (पाक्सो एक्ट) विषय पर पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम सौरभ सुमन यादव, एसपी स्वर्ण प्रभात, सचिव डीएलएसए नितिन त्रिपाठी, नगर आयुक्त आशीष कुमार, सहायक समाहर्ता सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी राज कृष्ण झा, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सुनील कुमार एवं उप समाहर्ता निधि कुमारी उपस्थित रहे। इन्होने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
साथ ही सभी गणमान्य अतिथियों को भेंट के रूप प्रेरणादायक पुस्तक दी गयी। तपश्चात् जिला मिशन समन्वयक निधि कुमारी एवं नेहा कुमारी गांधी फेलो द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने संबोधन के दौरान सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया कि कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित वातारण उपलब्ध कराने के लिए सभी सरकारी एवं निजी संस्थाओं की जवाबदेही है, साथ ही इस कानून के इतिहास से संबंधित भी जानकारी दी गयीं है ।
सचिव ने सभी कार्यस्थलों पर आंतरिक शिकायत समिति गठित करने की बात कही। साथ ही कानूनी प्रावधानों के बारे मे बताया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और उनका सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ‘कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013’ केवल कागज़ों पर बना नियम नहीं है, बल्कि यह हर कामकाजी महिला का मौलिक अधिकार सुनिश्चित करने का एक सशक्त माध्यम है।
कार्यशाला में पैनल अधिवक्ता दीपक कुमार एवं जेंडर स्पेशलिस्ट निर्भय कुमार ने पाक्सो अधिनियम 2013 के बारे विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में पुलिस विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी ने सहित अन्यो ने
भाग लिया।

