मोतिहारी:शिक्षक शमसाद हत्याकांड का मुख्य आरोपी 20 हजार का इनामी पूर्व प्रमुख चमन गिरफ्तार

मोतिहारी:शिक्षक शमसाद हत्याकांड का मुख्य आरोपी 20 हजार का इनामी पूर्व प्रमुख चमन गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण।जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र में सरकारी शिक्षक मोहम्मद शमशाद के अपहरण और बाद में पीट-पीट कर हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने हत्याकांड के नामजद मुख्य आरोपी एवं 20 हजार रुपये के इनामी बंजरिया के पूर्व प्रखंड प्रमुख जफीर आजाद चमन को गिरफ्तार कर लिया है।उक्त कारवाई सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने की है।

उल्लेखनीय है,कि बीते 17 सितंबर को बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा पूर्वी पंचायत से स्कूल से लौटते समय सरकारी शिक्षक मोहम्मद शमशाद का अपहरण कर लिया गया था। बाद में उनकी हत्या कर शव को जटवा गांव में सिकरहना नदी के किनारे खेत में फेंक दिया गया।जहां से उनकी बरामदगी के बाद सदर अस्पताल लाया गया,जहां डाक्टरो ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। शिक्षक की निर्ममता पूर्वक हुई हत्या के बाद परिजनो के साथ आक्रोशित ग्रामीणो ने मोतिहारी सदर अस्पताल चौक पर शव रखकर सड़क को जाम कर दिया और जमकर विरोध-प्रदर्शन भी किया।आक्रोशितो ने हत्याकांड में शामिल आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी।


घटना को लेकर मृतक शिक्षक शमशाद की पत्नी रिजवाना खातुन ने बंजरिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख जफीर आजाद चमन, फैजुर्रहमान मुन्ना (वर्तमान मुखिया पति) सिसवा पूर्वी, सब्बीर अहमद इंजिनियर शाहम आज़ाद,नासिर हुसैन पिता इजहार हुसैन, तान्या प्रवीण (वर्तमान मुखिया) सिसवा पूर्वी, पति फैजुर्रहमान ग्राम सिसवा पूर्वी वार्ड न० 13 थाना बंजरिया वर्तमान निवास मोतिहारी पानी टंकी गुदरी बाजार के पीछे थाना मोतिहारी नगर, आसिफ रेज़ा गुड्डू पिता अब्दुल हई ग्राम सिसवा पूर्वी वार्ड न० 15 थाना बंजरिया, शबीर आलम पिता कमरुल होदा ग्राम जटवा वार्ड न० 03 थाना बंजरिया, विकाश मिश्र ग्राम माधोपुर मधुमालत थाना तुरकौलिया जिला पूर्वी चम्पारण सहित अन्य अज्ञात कई लोगों को मामले में आरोपित किया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने तत्काल पूर्व प्रखंड प्रमुख चमन की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस लगातार चमन समेत सभी आरोपितो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए मोतिहारी शहर के मधुबन छावनी चौक से धर्मसमाज जाने वाली सड़क के बीच पूर्व प्रखंड प्रमुख जफीर आजाद चमन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और हत्याकांड में उसकी भूमिका समेत अन्य आरोपितों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस की इस कार्रवाई को शिक्षक हत्याकांड की जांच में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस पूछताछ के बाद हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं और इसमें शामिल अन्य आरोपितों की भूमिका को खंगालने में जुटी है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page