देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण। सुगौली थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष अवनीश सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के दक्षिणी छपरा बहास पंचायत अंतर्गत चिकनौटा पोखरा के पास एक युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। नतीजतन थानाध्यक्ष दल-बल के साथ पहुंच गये, लेकिन उक्त बदमाश ने पुलिस की गाड़ी देख भागने लगा, बावजूद इसके तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार युवक की पहचान बंजरिया थाना क्षेत्र के गोबरी गांव निवासी खुश मोहम्मद का पुत्र बिट्टू मियां उर्फ के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अवनीश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

