गप्पू भैया और पप्पू भैया, का झूठा गठबंधन: सीएम धामी

गप्पू भैया और पप्पू भैया, का झूठा गठबंधन: सीएम धामी
Facebook WhatsApp


-बिहार में परिवारवाद करने वाले विकासवाद की राजनीति का करते है विरोध
-जसौली पट्टी में एनडीए प्रत्याशी सचिन्द्र सिंह के पक्ष में की चुनावी सभा
कोटवा। बिहार में परिवारवाद करने वाले विकासवाद की राजनीति का विरोध कर रहे हैं। इनसे बचना है और डबल इंजन की सरकार को फिर से लाना है, जिससे बिहार के विकास का काम तेजी से होगा। यह कहना था देव भूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का। कल्याणपुर विधान सभा के एनडीए प्रत्याशी सह पूर्व विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह के पक्ष में जसौली पट्टी के एक चुनावी सभा को सबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बहुत जरूरी है, क्योंकि इसमें प्रदेश की जरूरत को केंद्र सरकार भली-भांति समझती है और उसे पूरा करती है। ’गप्पू भैया और पप्पू भैया, का झूठा गठबंधन जनता की गाढी कमाई से तिजोरी भरने वाला है।

पीएम की जन कल्याणकारी योजनाओं से आज लोग लाभान्वित हो रहे हैं। 50 लाख गरीब को घर मिला है। नल से जल, बिजली घर-घर मुफ्त में उपलब्ध है। 20 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं। गरीबी दर में पांच गुना गिरावट आई है। बिहार में कानून का राज है, बिहार नक्सल मुक्त हो गया है। शराबबंदी कानून की वजह से लोग समृद्ध हो रहे हैं और महिलाएं भी सुकून से जी रही है। 75 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में दस – दस हजार की राशि आई है। 9. 5 लाख करोड़ से अधिक कल्याणकारी योजनाएं कृषि, ऊर्जा सहित अन्य क्षेत्रों में चल रहे है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि लालू राबड़ी की सरकार हत्या, फिरौती की सरकार थी। आज बिहार की विकास में 23 प्रतिशत जीडीपी उद्योग से आता है, जो अपने आप में बड़ी बात है। चार लाख करोड़ से अधिक की योजनाओं पर काम चल रहा है। 1 लाख करोड़ रेलवे पर खर्च किया जा रहे है। 2 लाख करोड़ से अधिक का निवेश होने जा रहा है।

पिछले दिनों के मुकाबले आज 10 गुना बिहार का बजट मोदी सरकार ने किया है। 14 करोड़ की लागत से बिहटा में आधुनिक हवाई अड्डा का निर्माण किया जा रहा है। कहा कि गप्पू भैया उर्फ तेजस्वी यादव चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। मोदी सरकार में सनातन का भी जय घोष हुआ है। इसका जीवंत चित्रण अयोध्या का राम मंदिर है। काशी में काशी कॉरिडोर बन गया, सीतामढ़ी मां सीता की नगरी में भव्य निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि वह देवभूमि उत्तराखंड से आए हैं, जहां बाबा केदारनाथ और बद्री विशाल में भव्य निर्माण कार्य चल रहा है। गप्पू भैया कहते हैं कि वर्क बोर्ड कानून लागू नहीं होने देंगे, उन्हें पता ही नहीं है, यह संसद में पास हो गया है, ऐसे में उसे कोई रोक नहीं सकता है। ऑपरेशन सिंदूर में जिसने हमारी बहनों का सुहाग उजाडा उनके घर उजड़ गये। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां सबके लिए एक कानून लागू है। दंगा, धर्मांतरण, लव जिहाद, मदरसा बोर्ड को लेकर सशक्त कानून बनाये गये है। बिहार 2005 की तुलना में आज हत्या के मामलों में 20 प्रतिशत कमी आई है, डकैती 80 प्रतिशत कम हुआ है जबकि सेनारी, शंकर बीघा बथानी टोला जैसे भयानक नरसंहार पिछले 20 वर्षों में एक भी नहीं हुए हैं। यही एनडीए सरकार की बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन
ने कहा कि कुछ लोग रात में मुख्यमंत्री बनने का सपना देखते है और सुबह में कुछ भी घोषणा कर देते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर वर्ग को स्नेह देते हैं। 20 – 25 साल में विकास की गति काफी तेज हुई है। 1.80 करोड़ का एएमयू साइन किया गया है, जिसको लेकर कई उद्योग घराने बिहार में निवेश करेंगे। तेजस्वी के माता-पिता के काम में बिहार 40 साल पीछे चला गया, अब बदलते बिहार, नए बिहार में सिर्फ एनडीए सरकार होगी।

चुनावी सभा को संबोधित करने वालो में उत्तराखंड के मंत्री विनय रोहिल्ला, यूपी के नोनी विधानसभा के विधायक नंदकिशोर प्रसाद गुप्ता, बसंत मिश्रा, हिमांशु सिंह उर्फ गोपू सिंह, भृगुण पासवान, वीरेंद्र पटेल शामिल थे। मौके पर अमित कुमार, शशि रंजन कुमार, राजेश्वर यादव, सुनील कुमार सिंह, गुड्डू सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page