अंनत चतुर्दशी के अवसर पर जलाभिषेक के लिए अरेराज आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा टेंट सिटी की सुविधा
जिला प्रशासन के निर्देश पर सोमेश्वनाथ उच्च विद्यालय में 100/200 व 40/40 का बनेगा दो टेंट सिटी,गद्दा, बिछावन, लाइटिंग, मेडिकल सहित सभी सुविधा से होगा लैस
-पर्यटन विभाग से आवंटन नही मिलने से इसबार सोमेश्वनाथ महोत्सव का नही होगा आयोजन
अरेराज। प्रसिद्ध सोमेश्वनाथ महादेव मंदिर में अंनत चतुर्दशी के अवसर पर लगने वाले सबसे बड़े मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा के लिए प्रशासन टेंट सिटी लगवाएगी। 80 किलोमीटर बेलवाघट से जलभरी कर पैदल व डाक बम के ठहरने के लिए पड़ाव स्थल पर टेंट सिटी का निर्माण कार्य प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो गया है।
वाटरप्रूफ टेंट सिटी में लाइटिंग, पंखा, कूलर, गद्दा ,दरी, शुद्ध पेयजल सहित सभी सुबिधा रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए दो टेंट सिटी बनेगा। जिसमें एक 100/200व दूसरा 40/40 का होगा। वही टेंट सिटी के पास ही चार कैनात भी लगाया जाएगा। जिसमे मेडिकल टीम सहित अन्य सुबिधा रहेगी। वहीं इस बार पर्यटन विभाग से आयोजित होने वाले सोमेश्वनाथ महोत्सव पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है।
अंनत चतुर्दशी मेला के अवसर पर पड़ोसी देश नेपाल , बिहार के सीतामढ़ी,शिवहर सहित तराई क्षेत्र के लाखों की संख्या में कावरिया बेलवाघाट से जलबोझी कर अरेराज में जलाभिषेक करते है। चार दिवसीय चलने वाले मेला की तैयारी अंतिम चरण में है। एसडीओ सुजीत कुमार ने बताया कि पर्यटन विभाग से आवंटन नही मिलने से सोमेश्वनाथ महोत्सव अंनत चतुर्दशी मेला के अवसर पर नही होगा। एक माह बाद होने की बात बतायी जा रही है.वही श्रद्धालुओं की सुबिधा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर टेंट सिटी का निर्माण कराया जा रहा है।

