मंगल मिलन समारोह में 5 से 7 हजार लोग होगे शामिल:मुरारी शरण

मंगल मिलन समारोह में 5 से 7 हजार लोग होगे शामिल:मुरारी शरण
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।हिंदू नवजागरण मंच के जिला कार्यकारी मंडल कि बैठक जिला कार्यालय श्री नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में आयोजित कि गई। बैठक कि अध्यक्षता मंच के संरक्षक मुरारी शरण पांडेय ने की। बैठक का संचालन करते हुए जिला मुख्य कार्यकारी दिनेश कुमार ने कहा कि बैठक में मंच का वार्षिक जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला मंगल मिलन 27 अक्टूबर 2026 को मोतिहारी में करने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम कि सफलता हेतु संख्यात्मक एवं व्यवस्थात्मक विषयों पर चर्चा पश्चात कार्यक्रम में जिला के सभी प्रखंडों से पांच सौ गांवों से पांच हजार लोगों कि उपस्थिति का लक्ष्य रखा गया। साथ हीं सर्वव्यवस्था प्रमुख मुरारी शरण पांडेय के नेतृत्व में एक संचालन समिति का गठन किया गया जिसमें त्रिलोकी नाथ चौधरी, शंभू जायसवाल ,संजय कुमार तिवारी, राजेश्वर प्रसाद सिंह, आनन्द प्रकाश केशरी, रामेश्वर यादव, चंद्रिका सिंह, शैलेन्द्र तिवारी,दीपक कुमार,मनीष शाही, अरविन्द जायसवाल, मुन्ना श्रीवास्तव आदि शामिल हैं।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मुरारी शरण पांडेय ने कहा कि मंच ग्राम मंगल मिलन साप्ताहिक प्रखंड मंगल मिलन अर्धवार्षिक और जिला मंगल मिलन वार्षिक किया जाता है। मंगल मिलन समाज को संस्कारित एवं संगठित करने का अभिनव प्रयोग है, जो अभी जिला के दो सौ गांवों में होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिला मंगल मिलन को सफल बनाने हेतु तन मन धन से लगने का आग्रह किया। बैठक में ब्रह्मानन्द सिंह, डॉ. सुनील मणी त्रिपाठी, संजय पटेल, अभीजित कुमार, मुकुन्दी दास, दिनेश सिंह, रमेश बाबा आदि उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page