दिल्ली छात्र संघ के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत पर जश्न 

दिल्ली छात्र संघ के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत पर जश्न 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।दिल्ली छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चुनाव में बड़ी जीत पर  जश्न मनाया गया। स्वामी विवेकानंद पार्क,राजा बाजार मोतिहारी में स्वामी विवेकानंद जी के मूर्ति के सामने दिल्ली छात्रसंघ चुनाव में बड़ी जीत पर विद्यार्थी परिषद ने भारी जश्न मनाया।

इस अवसर पर उपमहापौर डॉ. लाल बाबू प्रसाद,नगर अध्यक्ष प्रभात शक्ति,राम सिंह,ओम प्रकाश सिंह,ऋषभ झा,संजय चौधरी,सियावर सिंह,आयुष किशन,आदित्य राज, कुंदन कुमार, संजीत गिरी, अभिषेक आर्यन, अभिनंदन कुमार, मंगल सिंह चंदेल, उज्ज्वल पराशर, ऋतुराज एवं गोलू सहित सैकड़ों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य रहे।

संबोधित करते हुए उपमहापौर डॉ. लाल बाबू प्रसाद ने कहा कि देश के छात्र नौजवान देश हित में,राष्ट्र हित में आरएसएस के साथ है,भाजपा के साथ हैं,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। नगर अध्यक्ष प्रभात शक्ति,राज्य विश्वविद्यालय सह संयोजक राम सिंह एवं विभाग संयोजक आयुष किशन ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा विद्यार्थियों के हित में काम करती है एवं सदैव संघर्षशील रहती है। राहुल गांधी जैसे देश तोड़नेवाले नेताओं के भ्रम में पड़नेवाले नहीं है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page