पोस्टल बैलेट की वोटिंग शुरू,भाग लेंगे सरकारी कर्मी व बुर्जुेग सहित दिव्यांग

पोस्टल बैलेट की वोटिंग शुरू,भाग लेंगे सरकारी कर्मी व बुर्जुेग सहित दिव्यांग
Facebook WhatsApp


मोतिहारी।  विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। फलस्वरूप पोस्टल बैलेट से मतदान करने का काम 30 अक्टूबर   से शुरू हो  4 नवंबर तक चलेगा। वोट डाले जाने के बाद सभी मतपेटियों को ट्रेजरी में जमा करा दिया जाएगा। काउंटिंग के दिन मतगणना केंद्र पर इनकी भी गिनती की जाएगी। मतदान के लिए महात्मा गांधी प्रेक्षागृह और डीएवी स्कूल में मतदान केंद्र बनाये गये है। सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी पर पीठासीन पदाधिकारी समेत मजिस्ट्रेट व पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

वहीं 85 वर्ष से अधिक उम्र के 160 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के घर 31 अक्टूबर को मतदान कर्मी मतपेटी लेकर जाएंगे। उनका मतदान कराने के बाद उसे संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में बने स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। जो लोग 31 अक्टूबर को किसी कारणवश मतदान नहीं कर सकेंगे, उनके घर दोबारा मतदान कर्मी 4 नवंबर को जाकर वोट डलवाएंगे। इसकी तैयारी मंगलवार देर शाम तक पूरी कर ली गई।

जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सरफराज नवाज ने बताया कि पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया 30 अक्टूबर से शुरू होकर 4 नवंबर तक चलेगी। पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए पीठासीन पदाधिकारी समेत अन्य कर्मियों, मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। पूरी मतदान प्रक्रिया की सीसीटीवी के अलावा वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

-12 विधानसभा के लिए 12 बूथ बनेंगे


जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया कि पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 12 बूथ बनाए गये है,   हेल्प डेस्क भी रहेगा।  मतदान की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान वही कर्मी करेंगे, जिन्होंने प्रपत्र-12 में अपना आवेदन दिया है। बताया कि अब्सेंटी वोटर्स, अर्थात वैसे मतदाता जिनकी आयु 85 वर्ष से अधिक है या दिव्यांग मतदाता हैं, जिन्होंने प्रपत्र 12-डी में अपना आवेदन दिया है, उनका मतदान 31 अक्टूबर को कराया जाएगा। 31 अक्टूबर को यदि किसी कारणवश वे मतदान नहीं कर सके तो वैसे मतदाता 4 नवंबर को मतदान कर सकेंगे। इनका मतदान कराने के लिए अलग से मतदान दल का गठन किया जाएगा।  

– विधानसभावार पोस्टल बैलेट से मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या


रक्सौल- 1367,
सुगौली- 1509, नरकटिया-1636,
हरसिद्धि-1611, गोविंदगंज-1338
केसरिया-1315, कल्याणपुर-1500, पिपरा-1833, मधुबन-1328, मोतिहारी- 2416, चिरैया – 1738, ढाका – 1770,
कुल – 19361

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page