चैता पंचायत को मिला आयुष्मान आरोग्य मंदिर का राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक

चैता पंचायत को मिला आयुष्मान आरोग्य मंदिर का राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक
Facebook WhatsApp


– केंद्र पर 144 प्रकार की दवाएं उपलब्ध: डीपीसी 


मोतिहारी। जिले के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है की पहली बार पकड़ीदयाल प्रखंड के चैता आयुष्मान आरोग्य मंदिर  को नेशनल असेसमेंट के बाद  राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक से पुरस्कृत किया गया है। 

जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीसी भारत भूषण ने बताया की चैता स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सह स्वास्थ्य उपकेंद्र) में 144 प्रकार की दवाएं उपलब्ध है, वहीं 14 प्रकार की स्वास्थ्य जांच की जाती है। पूर्व में जिला व राज्य के द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया जा चुका है, जहां व्यवस्था बेहतर पाए जाने पर इसे राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रदान किया गया।  बताया की टीम ने विशेष रूप से बाह्य रोगी सेवा, परिवार कल्याण सेवा, निः शुल्क दवा वितरण, पैथोलॉजी जांच और टीकाकरण सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया।

सिविल सर्जन डॉ. रविभूषण श्रीवास्तव ने कहा की पहली बार जिले के उप स्वास्थ्य केंद्र को इस तरह का सम्मान मिला है,  यह हम सभी के लिए काफी खुशी की बात है। सुझाव दिया कि राष्ट्रीय स्तर पर उप स्वास्थ्य केंद्र की सफलता में सीएचओ सूरज पांडेय और तथा एएनएम सरीता कुमारी और कंचन कुमारी का बड़ा योगदान है।   मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हामिद हुसैन बीएचएम संजय कुमार, बीसीएम अनिल, सीएचओ सूरज पांडेय और  तथा एएनएम शरीता कुमारी और कंचन कुमारी और पिरामल के जिला प्रतिनिधि अरुनेंद्र कुमार एवं रानी कुमारी गुप्ता एवं उनकी टीम, सहित चैता के सभी स्वास्थ्य केंद्र की टीम मौजूद थी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page