नेपाल ने राहत और बचाव कार्यों के लिए मित्र देशों से तकनीकी सहयोग मांगा

नेपाल ने राहत और बचाव कार्यों के लिए मित्र देशों से तकनीकी सहयोग मांगा
Facebook WhatsApp

काठमांडू। विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बताया कि देश में आई प्राकृतिक आपदा के बाद राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए सरकार ने मित्र देशों से विभिन्न तकनीकी सहयोग मांगा है।

मंत्री खनाल ने कहा कि फॉरेंसिक क्षमता बढ़ाने और दुर्गम क्षेत्रों तक राहत पहुंचाने के लिए आधुनिक तकनीक की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि रसुवा समेत अन्य जिलों में पहचान नहीं हो पाने वाले शवों की शिनाख्त के लिए नेपाल की मौजूदा फॉरेंसिक क्षमता अपर्याप्त है। शवों की पहचान के लिए डीएनए परीक्षण और रिपोर्टिंग में सहयोग उपलब्ध कराने का अनुरोध विदेशी सरकारों से किया गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page