हत्या का आरोपी, पांच हजार इनाम अपराधी गिरफ्तार
रक्सौल। थाना कांड संख्या 271/25 हत्या के अनुसंधान एवं छापेमारी के क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि कांड के फरार वांछित 5000 का इनामी अभियुक्त सुदामा पटेल पिता जोखू पटेल घर सीहोरवा थाना रक्सौल जिला पूर्वी चंपारण का निवासी पलनवा थाना अंतर्गत अपने ससुराल पोखरिया में छुपे हुए हैं।
नतीजतन कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें भीम सिंह एवं विकास कुमार पासवान के द्वारा पलनवा थाना क्षेत्र के सहयोग से पोखरिया में छापेमारी कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
इस कांड के वादी पलनवा थाना क्षेत्र के परसौना तपसी गांव निवासी फिरंगी पासवान के पुत्र मोतीलाल पासवान ने थाना में आवेदन दिया था, जिसमें बताया था कि 4 जून 2025 को उसके पुत्री सपना कुमारी की हत्या सुदामा पटेल के द्वारा प्रेम जाल में फंसा कर दिया गया था इस मामले में यह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिले की वह पोखरिया में रह रहा है इस दौरान छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया।

