पुलिस ने आठ वारंटियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आठ वारंटियों को किया गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

-न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेजा गया

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र में वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत पुलिस ने आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी वारंटियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद  न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में टीआर संख्या 176/26 के अर्जुन यादव, पिता विजय यादव एवं विजय यादव, पिता बाबूलाल यादव, दोनों निवासी गोईठाहा,  टीआर संख्या 72/26 के धूपन सहनी, पिता चंद्रिका सहनी, निवासी बैरियाडीह,  टीआर संख्या 310/26 के तिलक मुखिया, पिता जनक मुखिया, निवासी चन्द्रहिया; टीआर संख्या 1229/23 के परमात्मा प्रसाद, पिता हीरा शंकर सिंह, निवासी विशुनपुरा; टीआर संख्या 328/26 के राजू साह, पिता स्व. यादवलाल साह, निवासी हरसिद्धि पकड़िया, टीआर संख्या 1165/25 के टुनटुन सिंह उर्फ संजय सिंह, पिता रविन्द्र सिंह, निवासी कृतपुर तथा टीआर संख्या 158/26 के उमेश प्रसाद, पिता धुरेंद्र प्रसाद, निवासी हरसिद्धि शामिल हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अभियान में थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, दरोगा अक्षय कुमार, अंकित कुमार, प्रीतम कुमार, शिखा सिंह, नेहा वर्षा सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page