पुलिस की छापेमारी में स्मैक जैसा पदार्थ व नेपाली करेंसी के साथ तस्कर गिरफ्तार  

पुलिस की छापेमारी में स्मैक जैसा पदार्थ व नेपाली करेंसी के साथ तस्कर गिरफ्तार  
Facebook WhatsApp

रक्सौल। शहर में नशीले पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने को लेकर स्थानीय पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वार्ड नंबर 18 स्थित सैनिक रोड में माया जिम के पीछे छापेमारी कर एक युवक को स्मैक जैसे पदार्थ, भारी मात्रा में भारतीय एवं नेपाली करेंसी, मोबाइल फोन तथा इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया है। 

थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर 18 सैनिक रोड स्थित माया जिम के पीछे प्रतिदिन नेपाली युवकों की भीड़ जुटती है। सूचना में नशीले पदार्थों की गतिविधि की आशंका जताई गई थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए  तत्काल टीम गठित कर उक्त स्थल पर छापेमारी की गई।

पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी दौरान पुलिस ने नकरदेई थाना क्षेत्र के सिरिसिया माल वार्ड नंबर 2 निवासी नेक मोहम्मद देवान के 40 वर्षीय पुत्र बदरू दोजा को पकड़ लिया।  युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 4.64 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ, 32 हजार 500 रुपये भारतीय मुद्रा, 1 लाख 74 हजार नेपाली रुपये, एक मोबाइल फोन तथा नशीले पदार्थ को तौल करने वाला इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया।

बरामद भारतीय और नेपाली मुद्रा की मात्रा को देखते हुए पुलिस  पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है। थानाध्यक्ष श्री महतो ने बताया कि उक्त स्थल पर प्रतिदिन नेपाली युवकों की भीड़ लगने की सूचना मिल रही थी। फलस्वरूप उक्त कार्रवाई की गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार युवक के पास स्मैक जैसा पदार्थ कहां से पहुंचा और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है। गिरफ्तार युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page