डीएलएसए सचिव ने किया पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण
– स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
मोतिहारी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, के सचिव नितिन त्रिपाठी ने गुरुवार को पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने किशोरों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस क्रम में सचिव ने पर्यवेक्षण गृह परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर ढंग से बनाए रखने का निर्देश दिया।विशेष रूप से निर्देशित किया कि परिसर के सभी हिस्सों की नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित करने तथा नमी के कारण खराब हुई दिवारों की आवश्यक मरम्मत कराकर उनका पेंटिंग कार्य शीघ्र कराने का निर्देश दिया। उन्होंने पर्यवेक्षण गृह के अधिकारियों एवं कर्मियों को निदेशित किया कि बाहर से किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित अथवा अनधिकृत सामान मसलन उत्पाद को पर्यवेक्षण गृह के अंदर लाए जाने पर कड़ी निगरानी रखे।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने किशोर न्याय बोर्ड स्थित विधिक सहायता क्लिनिक का भी निरीक्षण किया। क्लिनिक के माध्यम से किशोरों को उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श की व्यवस्था की समीक्षा की तथा निर्देश दिया कि पात्र बच्चों को उनके अधिकारों, विधिक सहायता एवं किशोर न्याय से संबंधित प्रावधानों की जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराएं।
पर्यवेक्षण गृह में रह रहे बच्चों को सम्मानजनक, सुरक्षित, स्वच्छ एवं बाल-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों के हित एवं उनके पुनर्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।

