2551 महिलाओं के खाते में सीएम ने द्वितीय किश्त के रूप में 20 हजार की राशि किया अंतरण

2551 महिलाओं के खाते में सीएम ने द्वितीय किश्त के रूप में 20 हजार की राशि किया अंतरण
Facebook WhatsApp

– ‘जीविका निधि” के तहत 375 जीविका दीदियों को ऋण की राशि हस्तांतरित 

मोतिहारी। समृद्ध महिला-समृद्धि बिहार अभियान का शुभारंभ  मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी के द्वारा पटना में किया गया, जिसका प्रसारण बिहार के सभी जिलों में किया गया।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के प्रथम किश्त के शेष लाभार्थियों को 10 हज़ार रुपए एवं द्वितीय किश्त तहत 20 हज़ार रुपए की सहायता राशि सहित जीविका निधि के तहत जीविका दीदियों को ऋण वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। 

 मुख्यमंत्री ने बटन दबा कर डी.बी.टी. के माध्यम से लाभुकों को राशि हस्तांतरित किया। पूर्वी चंपारण  में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण  समाहरणालय स्थित एनआईसी  कक्ष में किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, जीविका जिला परियोजना प्रबंधक प्रभारी  सौरभ कुमार सहित अन्य विभागों के पदाधिकारियो के साथ-साथ दर्जनों की संख्या में जीविका दीदियां उपस्थिति थी। उपरोक्त कार्यक्रम के अतिरिक्त  जिले के प्रत्येक प्रखंड में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।  इस अवसर पर  मुख्यमंत्री ने जीविका से जुडी कई दीदियों के अनुभव को सुना और उनकी सराहना की।   मुख्यमंत्री  ने महिलाओं के और भी विकास और रोजगार के लिए भविष्य में भी कार्य करने की चर्चा करते हुए सभी महिलाओं को रोजगार करके आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरित किया। जबकि जिलाधिकारी  ने बताया की  मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के प्रथम क़िस्त के शेष लाभार्थियों के रूप में  जिले के 2807 महिलाओं को 10 हजार की राशी अंतरण की गयी। द्वितीय किश्त के रूप में 2551 महिलाओं को 20 हजार की राशि अंतरण की गयी। इसके अलावा ‘जीविका निधि” के तहत 375 जीविका दीदियों को ऋण की राशि हस्तांतरित की गयी। उल्लेखनीय है  कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार के सभी पात्र परिवारों के एक महिला सदस्य जो किसी न किसी ग्रामीण या शहरी क्षेत्रों के स्वंय सहायता समूह से जुडी हुईं है, उन्हें दस हज़ार रुपए की राशि प्रथम किस्त एवं द्वितीये किश्त के रूप में 20 हज़ार रुपए अंतरित की जा रही है।  उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए जीविका निधि के माध्यम से ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page