माईक्रो प्लान के तहत चयनित अनु. जाति टोलों में 27 अगस्त से 15 फरवरी 2027 तक शिविर का होगा आयोजनः डीएम
-मोतिहारी के सिरसा माल पंचायत में शिरोमणि रविदास जयंती समारोह का हुआ आयोजन
मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती के अवसर पर अनु. जाति टोलों में समरसता संकल्प अभियान के तहत मोतिहारी प्रखंड अंतर्गत सिरसा माल के पंचायत सरकार भवन में उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारम्भ किया गया।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि श्री संत गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती के अवसर पर अनु. जाति टोलों में समरसता संकल्प अभियान के अन्तर्गत विभागीय निदेशानुसार जिले में प्रत्येक सप्ताह के वृहस्पतिवार को माईक्रो प्लान के अनुसार चयनित अनु. जाति टोलों में 27 अगस्त से 15 फरवरी 2027 तक शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसके तहत जिले के 27 प्रखंडों के 48 अनु. जाति टोलों में शिविर का आयोजन किया गया है।
सभी शिविरों में कुल 22 योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाकर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से आच्छादित किया जायेगा है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि शिविर में उपस्थित सभी अनु. जाति के व्यक्तियों की समस्या का निवारण करते हुए विकास की मुख्य धारा से जोड़ना सुनिश्चित करेंगे, ताकि सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं से शत-प्रतिशत अनु. जाति के व्यक्तियों को आच्छादित किया जा सकें।
उल्लेखनीय है कि अभियान के तहत 18 से 20 अगस्त तक कलश यात्रा का आयोजन भी किया गया था। वहीं इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने लाल मुनी देवी, पति मुखलाल मांझी, सविता कुंअर, पति गणपत राम, राकेश राम, पिता बंति राम, प्रेमशीला देवी, पति मुनचुन मांझी, रिंकु देवी, पति शिव राम, सोना देवी, पति पुनीत राम, पिंकी देवी, पति अनिल मांझी को राशन कार्ड एवं सुरज कुमार, पिता रामबाबू मांझी, संध्या कुमारी, पिता-रामबाबू मांझी, अनुष्का कुमारी, पिता चंदन कुमार, रौशनी कुमारी, पिता सोना लाल साह को जन्म प्रमाण पत्र का (हकदारी) वितरण किया गया, साथ हीं शिविर प्रभारी को वंचित अनु. जाति के व्यक्तियों का आवेदन-पत्र प्राप्त कर (हकदारी) वितरण करने का निर्देश दिए।
शिविर में संतोष कुमार पांडेय, जिला कल्याण पदाधिकारी मोतिहारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सदर, अंचलाधिकारी, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, राजकुमारी देवी, मुखिया, रेखा देवी, सरपंच, विकास मित्र एवं आमजन उपस्थित थे।

