01 से 03 सितंबर तक ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य रूप से मनाया जाएगा बापूधाम महोत्सव-2026
-विधायक मैथिली ठाकुर, करीना पांडेय, सबिता पांडेय, बॉलीवुड गायक सलमान अली, अजीत आनंद एवं कवित्री डॉ. तीष्या श्री की होगी प्रस्तुति
-डीएम एसपी ने लिया महोत्सव स्थल पर तैयारियों का जायजा
मोतिहारी। सांसद पूर्वी चंपारण राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता में विधायक प्रमोद कुमार, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ परिसदन मोतिहारी में हुई।
जिसमें आगामी 01 सितंबर से 03 सितंबर तक बापूधाम महोत्सव का भव्य आयोजन कराने का निर्णय लिया गया और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बापूधाम महोत्सव का शुभारंभ 01 सितंबर को 10:30 बजे पूर्वाहन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ऐतिहासिक गांधी मैदान में करेंगे।
इस संबंध में गांधी मैदान में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री यादव ने कहा कि महोत्सव के दौरान 01 सितंबर 2026 सुप्रसिद्ध लोक गायिका सह विधायक मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति के साथ साथ करीना पांडेय और सबिता पांडेय अपनी प्रस्तुति से समां बांधेगी।
जबकि 02 सितंबर को प्रसिद्ध बॉलीबुड सिंगर सलमान अली अपनी प्रस्तुति देंगे जबकि उसी दिन स्थानीय कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
03 सितंबर को प्रसिद्ध कलाकार अजीत आनंद और उनकी टीम की प्रस्तुति होगी। 03 सितंबर को ही डॉ. तीष्या श्री के नेतृत्व में नीलोत्पल मृणाल, स्वयं श्रीवास्तव सहित देश के प्रसिद्ध कवियों की हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संध्या 5:00 बजे से गांधी मैदान में किया जाएगा।
जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, सहायक समाहर्ता राज कृष्ण झा, अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के द्वारा कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान में चल रहे तैयारियों का गहन निरीक्षण किया गया।

