बिहार में बह रही विकास की धारा: सोनू मुखिया
-जदयू चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
बनकटवा। प्रखण्ड के नहर चौक बाजार स्थित जदयू चुनाव कार्यालय का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। जदयू प्रखंड अध्यक्ष उमाकांत प्रसाद की अध्यक्षता में लोजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सोनू कुमार मुखिया ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सोनू मुखिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास की नई धारा बह रही है। राज्य में अमन, चैन और शांति का माहौल है। उन्होने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएं,और नरकटिया के युवा प्रत्याशी विशाल शाह की जीत सुनिश्चित करे। मौके पर जदयू नेता ध्रुव प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष चंद्रभान मिश्रा, सुरेंद्र तिवारी, विधानसभा संयोजक ज्योति नारायण चौधरी, प्रमुख धीरेन्द्र यादव, जिला महा किसान मोर्चा ललन सिंह, प्रदीप शाह सहित बड़ी संख्या में जदयू नेता और समर्थक उपस्थित थे।

