नाबालिक लड़की से दुष्कर्म प्राथमिकी दर्ज एक गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण। जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव मे सोमबार कि देर संध्या एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज एक को गिरफ्तार कर लिया।
नाबालिक लड़की ने थाना में आवेदन देकर बताया है कि शाम को टहलने के दौरान मुह दबा कर तीनो बगल के लीची के बागवानी में ले गये जहां तीन युवकों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। जिसमे दो युवक बबलू कुमार व आशुतोष कुमार पर नामजद व एक का नाम ना मालूम सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज करायी।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भवानीपुर गांव के एक आरोपी बबलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया । थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक को न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया गया वही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।लड़की को मेडिकल जांच हेतु मोतिहारी भेज मामले की जांच की जा रही है

