पिकअप-बोलेरो की टक्कर में आधा दर्जन घायल

पिकअप-बोलेरो की टक्कर में आधा दर्जन घायल
Facebook WhatsApp


पीपराकोठी। एनएच पर मोहना पुल के समीप पिकअप-बोलेरो की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि मछली लदा पिकअप मुजफ्फरपुर  से मोतिहारी की ओर  जा रहा था। इस बीच  मोतिहारी से पकड़ीदयाल जा रहे बोलेरो में टक्कर मार दिया। नतीजतन  सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो हुए। इनमें बोलेरो चालक की स्थिति चिंताजनक बताई जाती है।

घटना के बाद पिकअप के चालक और उपचालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया। बताया जाता है कि बोलेरो सवार बीमार व्यक्ति को इलाज के बाद रोगी सहित अपने घर पकड़ीदयाल जा रहे थे। घटना में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page