एसएसबी 47वीं वाहिनी ने रक्सौल में छठ घाट पर किया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

एसएसबी 47वीं वाहिनी ने रक्सौल में छठ घाट पर किया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
Facebook WhatsApp


रक्सौल।लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे दिन रक्सौल स्थित 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के संदीक्षा सदस्य एवं बलकार्मिकों ने तिलावे मठ छठ घाट पर भगवान भाष्कर को उषा अर्घ्य अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर संजय पांडेय, कमांडेंट 47वीं वाहिनी के दिशा-निर्देशन में घाट परिसर में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में उपस्थित जरूरतमंद लोगों को चिकित्सीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। बलकार्मिकों की सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिससे स्थानीय लोगों ने एसएसबी के जनसेवा भाव की सराहना की।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page