पिस्टल का भय दिखाकर आभूषण का झोला छीना,पुलिस जांच में जुटी

पिस्टल का भय दिखाकर आभूषण का झोला छीना,पुलिस जांच में जुटी
Facebook WhatsApp

संग्रामपुर। संग्रामपुर बाजार से दुकान बंद कर घर जाने के क्रम में रविवार की देर संध्या सोना-चांदी के गहनों की मरम्मत व निर्माण का काम करने वाले स्वर्ण व्यवसायी से बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल का भय दिखाकर आभूषण का झोला छीन कर भाग निकले। मामले में विक्की प्रसाद गांव संग्रामपुर ने बताया कि वह संग्रामपुर बाजार स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान संग्रामपुर मस्जिद के समीप अपाची  बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने रोक लिया और पिस्टल दिखाकर हाथ से आभूषण का झोला छीन लिया।

तत्पश्चात बदमाश बाइक से फरार हो गए। उसने बताया कि दुकान मजबूत नहीं होने के कारण वह आभूषण लेकर घर जा रहा था। झोले में कई ग्राहकों और खुदरा दुकानदारों द्वारा मरम्मत के लिए दिए गए सोना-चांदी के आभूषण थे। घटना के बाद उनके द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।

थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस सीसीटीवी व अन्य वैज्ञानिक तकनीक से जांच कर रही है। पुलिस घटना की छानबीन कर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। अलबत्ता एसपी को उन्होंने सही जानकारी नहीं दिया,  जो गंभीर मामला माना जाएगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page