एक सितंबर को मोतिहारी आएंगे मुख्यमंत्री, चंपारण को मिलेगी कई विकास योजनाओं की सौगात

एक सितंबर को मोतिहारी आएंगे मुख्यमंत्री, चंपारण को मिलेगी कई विकास योजनाओं की सौगात
Facebook WhatsApp

– पीएम मोदी के नेतृत्व मे देश हो रहा सशक्त व समृद्ध : राधामोहन

मोतिहारी। हरसिद्धि प्रखंड के चड़रहिया स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज के आवास पर सोमवार को हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज ने की।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मोतिहारी सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त और समृद्ध बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी 1 सितंबर को मोतिहारी के गांधी मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

सांसद ने कहा कि उस दिन चंपारण को कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की सौगात मिलने वाली है। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी धनवती नदी पर मजुराहा से बालगंगा के बीच प्रस्तावित पुल तथा मरीन ड्राइव सहित कई महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं आधारशिला रखेंगे।

उन्होंने कहा कि यह परियोजनाएं क्षेत्र के विकास और आवागमन की सुविधा को नई दिशा देंगी। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता अभी से कार्यक्रम की तैयारियों में जुट जाएं और गांधी मैदान में ऐतिहासिक जनसमूह की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील मणि तिवारी, भाजपा  नेता दीपक शर्मा, ई. कुंदन पासवान, राजकिशोर सिंह कुशवाहा, बीस सूत्री अध्यक्ष नितेश सिंह चौहान, हरेंद्र कुशवाहा, महामंत्री राहुल तिवारी, झुना कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा, संजय साह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page