राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन की उपस्थिति में होगा ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान सम्मेलन

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन की उपस्थिति में होगा ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान सम्मेलन
Facebook WhatsApp

 मोतिहारी। कृषि, पशुपालन एवं मात्स्यिकी उद्यमी उन्नति मेला–2026 के दूसरे दिन 2 सितम्बर, 2026 को महात्मा गांधी ऑडिटोरियम, मोतिहारी में “जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन कृषि विज्ञान, राष्ट्रसेवा, सैनिक कल्याण एवं ग्रामीण विकास के बीच समन्वय को रेखांकित करते हुए किसानों, वैज्ञानिकों, पूर्व सैनिकों, युवाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों को एक साझा मंच प्रदान करेगा।

सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर राज्यपाल द् हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, रक्षा मंत्रालय के सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम सीएसआर फंड से निर्मित बालिका छात्रावास, सांसद निधि से निर्मित डिफेंस कैंटीन एवं स्टोर भवन का उद्घाटन तथा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, रक्षा मंत्रालय के पी एस यू द्वारा वित्तपोषित डिफेंस एन्क्लेव प्रदर्शनी केन्द्र का शिलान्यास करेंगे।

कार्यक्रम में सांसद, पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार तथा रक्षा संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष राधा मोहन सिंह की विशेष उपस्थिति रहेगी। कृषि विज्ञान केन्द्र, पिपराकोठी द्वारा आयोजित यह आयोजन किसानों एवं युवाओं को वैज्ञानिक सोच, नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने के साथ-साथ समाज में कर्तव्य, विज्ञान, कृषि एवं राष्ट्रसेवा के समन्वित महत्व को रेखांकित करेगा।

इस अवसर पर  डॉ. पी. एस. पाण्डेय, कुलपति, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा,  मेजर जनरल जितेन्द्र सिंह, वी.एस.एम. जनरल ऑफिसर कमांडिंग, झारखंड एवं बिहार सब एरिया, दानापुर तथा लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, पी.वी.एस.एम., यू.वाई.एस.एम. ए.वी.एस.एम. वाई.एस.एम. जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मध्य कमान, लखनऊ उपस्थित रहेंगे।

इस  अवसर पर कृषि वैज्ञानिकों, विश्वविद्यालयों एवं आईसीएआर संस्थानों के प्रतिनिधियों, प्रगतिशील किसानों, कृषि उद्यमियों, पूर्व सैनिकों, युवाओं तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों की सहभागिता रहेगी।  जानकारी गुलरेज शहजाद जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा, मोतिहारी ने दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page