श्रावण के अंतिम सोमावरी के अवसर पर बडी संख्या मे शिवभक्तो ने जलाभिषेक किया

श्रावण के अंतिम सोमावरी के अवसर पर बडी संख्या मे शिवभक्तो ने जलाभिषेक किया
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवारी के अवसर प्रसिद्ध अरेराज स्थित सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर, केसरिया केसर नाथ महादेव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़  जलाभिषेक के लिए उमड़  गई थी। प्रसिद्ध शिवालयों में अरेराज, केसरिया एवं सुगौली  में काफी भीड़ देखने को मिली।

इन मंदिरों में  श्रद्धालुओं की भीड देर रात से ही पहुंचने लगी थी। इधर सुगौली के  महादेव टोला स्थित युग्म पंचमुखी शिव मंदिर में श्रद्धालु पूजा अर्चना में जुटे दिखे। यहां भी शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ हजारो की जत्था में पुरूष महिलाएं, छोटे छोटे बच्चें डीजे व शिव भक्ति के धून पर नाचते झूमते शिव मंदिर पहुंच जलाभिषेक कर धन्य धन्य हुए।

रविवार के रात बारह बजे से  लोग गाजे- बाजे के साथ विभिन्न नदियों  से जलबोझी कर बाबा मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page