आरजेडी ने बगावत पर उतरे 27 नेताओ को पार्टी से निकाला

आरजेडी ने बगावत पर उतरे 27 नेताओ को पार्टी से निकाला
Facebook WhatsApp

चुनाव के बीच आरजेडी ने बड़ा ऐक्शन लिया है। राजद ने पार्टी विरोधी आचरण करने के आरोप में 27 नेताओं को दल से निष्कासित कर दिया है। जिसमें पूर्व विधायक और पूर्व विधान पार्षद शामिल हैं।प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की ओर से इस आशय का पत्र जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि निष्कासित नेता या तो निर्दलीय उम्मीदवार बनकर चुनावी मैदान में है या वे महागठबंधन के उम्मीदवार के खिलाफ आचरण कर रहे हैं। सभी को 6 साल के लिए निष्काषित किया गया है।

आरजेडी से निष्कासित 27 नेताओं की लिस्ट

छोटे लाल यादव, विधायक- परसा

रितु जायसवाल- परिहार

राम प्रकाश महतो, पूर्व विधायक – कटिहार

अनिल सहनी, पूर्व विधायक- मुजफ्फरपुर

सरोज यादव, पूर्व विधायक- बड़हरा

गणेश भारती, पूर्व विधान पार्षद- मुजफ्फरपुर

मो. कामरान, विधायक- गोविंदपुर

अनिल यादव, पूर्व विधायक- नरपतगंज

अक्षय लाल यादव, पूर्व प्रत्याशी- चिरैया

राम सखा महतो, जिला प्रधान महासचिव- चेरिया, बरियापुर

अवनीष कुमार, राज्य परिषद सदस्य- भागलपुर

भगत यादव- शेरघाटी

मुकेश यादव- संदेश

संजय राय, जिला प्रधान, महासचिव- वैशाली

कुमार गौरव, उपाध्यक्ष अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ- दरभंगा

राजीव कुशवाहा, जिला महासचिव- दरभंगा

महेश प्रसाद गुप्ता, जिलाध्क्ष व्यावसायिक प्रकोष्ठ- जाले

वकील प्रसाद यादव- जाले

पूनम देवी गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष- मोतिहारी

सुबोध यादव, पूर्व अध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ- मोतिहारी

सुरेंद्र प्रसाद यादव, प्रदेश महासचिव सेनपुर- सारण

नीरज राय- वैशाली

अनिल चंद्र कुशवाहा, प्रदेश महासचिव- भागलपुर

अजीत यादव, जिला प्रवक्ता सुल्तानगंज- भागलपुर

मोती यादव, गोपालपुर- पूर्वी चंपारण

रामनरेश पासवान, चिरैया प्रखंड अध्यक्ष- पूर्वी चंपारण

अशोक चौहान, पताही प्रखंड अध्यक्ष

उल्लेखनीय है,कि इसके पूर्व नीतीश कुमार की जेडीयू ने बगावती 16 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया था। जिसमें विधायक गोपाल मंडल, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक भी शामिल हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page