कोटवा में पुलिस ने तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कोटवा। कोटवा पुलिस ने विभिन्न मामलों में तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोटवा थाना कांड संख्या 154/26 के अंतर्गत बिहार मध निषेध में उत्पादन नियम के प्राथमिक अभियुक्त लाल बाबू मांझी, पिता स्वर्गीय महादेव मांझी ग्राम राजापुर थाना कोटवा को गिरफ्तार किया गया है।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया है कि कोटवा थाना कांड संख्या 205/26 धारा 30 ए बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम में ही प्राथमिक अभियुक्त दशरथ मांझी, पिता सरयू मांझी, ग्राम राजापुर, थाना कोटवा की गिरफ्तारी की गई है। वही ट्रायल न0 185/24 में संतोष महतो, पिता राम भजन महतो, ग्राम जगिराहा , थाना कोटवा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया है।

